VIDEO: एसीबी की टीम ने बिजली विभाग के कर्मी को तीन हजार रुपए घूस लेते दबोचा - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 8 January 2019

VIDEO: एसीबी की टीम ने बिजली विभाग के कर्मी को तीन हजार रुपए घूस लेते दबोचा

अलवर में एसीबी की टीम ने बिजली विभाग के तकनीकी सहायक हितेश कुमार को तीन हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. दरअसल यह तकनीकी सहायक 2 जनवरी को मीटर की रीडिंग के दौरान उपभोक्ता गिर्राज प्रसाद के मीटर के फोटो खींच लिए थे. तब उसने उपभोक्ता से कहा था कि उसके मीटर में गड़बड़ी है. इसलिए वह आकर उससे मिल ले. जब उपभोक्ता तकनीकी सहायक से मिलने गया तब उससे तीन हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई. उपभोक्ता ने इसकी शिकायत 4 जनवरी को एसीबी अलवर में कर दी. इसके बाद एसीबी की टीम ने तुरंत सत्यापन करवाया और आज सोमवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया. आज तकनीकी सहायक सूर्य नगर में मीटर रीडिंग का काम कर रहा था. वहीं पर किसी घर के बाहर उसने उपभोक्ता गिर्राज प्रसाद को बुलाया और उससे तीन हजार रुपए रिश्वत के तौर पर ली. इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तकनीकी सहायक से पूछताछ की जा रही है. एसीबी के डीएसपी सलेह मोहम्मद ने कहा कि आरोपी तकनीकी सहायक को 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. (अलवर से राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SHl1jf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages