हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं से मौसम में ठिठुरन का अहसास बढ़ने के साथ ही प्रदेश की झीलों, तालाबों समेत सभी छोटे बड़े जल स्रोतों पर प्रवासी पक्षियों का आगमन होने लगा है. जहां जितने ज्यादा पक्षी आते हैं, वहां के लिए माना जाता है कि उतनी ही खुशहाली और सौभाग्य आएगा. राजधानी जयपुर में जलमहल पर मानसागर झील में विदेशी और प्रवासी परिंदे पहुंचने लगे हैं. उनके कलरव सुनने के लिए दूर-दूर से पक्षी प्रेमी भी मानसागरी झील पहुंच रहे हैं. हालांकि साइबेरिया और यूरोप की ज्यादातर प्रजातियां अभी मानसागर से नदारद हैं. लेकिन इस बार रोजी पेलिकन और पेंटेड स्टॉर्क की अच्छी आवक देखने को मिल रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2C4frQM

No comments:
Post a Comment