विधानसभा चुनावों के बाद तालों में बंद ईवीएम और वीवीपैट मशीनें एक बार फिर बाहर आ गई हैं. चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार को ईवीएम जागरूकता केंद्र शुरू हुआ. यहां इस केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों तथा कार्मिकों को ई.वी.एम./ वीवीपैट को इस्तेमाल करने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा. जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट परिसर के उपखंड अधिकारी कार्यालय में ईवीएम जागरुकता के स्थायी केंद्र का उद्घाटन किया. जिला कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव - 2019 के लिए मतदाताओं को ईवीएम के बारे में विस्तार से बताया जाएगा. ऐसा इसलिए ताकि वोट देते समय उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. ईवीएम जागरूकता केंद्र कार्यालय के समय में खुला रहेगा और कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाला कोई भी नागरिक इस केंद्र पर आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TaA70M

No comments:
Post a Comment