राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में स्थित रणथंभोर नेशनल पार्क के लिए नया साल खुशियां लेकर आया है. पार्क में एक साथ दो बाधिन नन्हें शावकों से साथ नजर आई. दो बाघिनों ने चार शावकों को जन्म दिया है. वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अनुसार रणथंभोर की दो बाघिन नए शावकों के साथ देखी गई है. वनकर्मियों के अनुसार रणथंभोर में विचरण करने वाली बाधिन टी69 खंडार रेंज के गिलाई सागर वन क्षेत्र में दो शावकों के साथ नजर आई, वहीं दूसरी बाघिन टी84 पार्क के झालरा वन क्षेत्र में शावकों के साथ दिखाई दी. नन्हें शावकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग द्वारा दोनों बाघिनों की ट्रेकिंग के लिए टीम तैनात की है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TvAfYJ

No comments:
Post a Comment