सपोटरा के विधायक और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा तीसरे दिन भी करौली क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान सोमवार को मीणा ने मंडरायलऔर करणपुर क्षेत्र का दौरा किया. दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मीणा का जगह- जगह स्वागत किया. ग्रामीणों को मंत्री रमेश मीणा ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. साथ ही रसद वितरण में आने वाली समस्याओं व भ्रष्टाचार को मिटाने का भी आश्वासन दिया. करौली से मंडरायल और करणपुर जाते समय करौली में लज्जाराम वर्मा व हाजी रुखसार अहमद ने साफा माला पहना कर स्वागत किया. मंडरायल जाते समय लांगरा, गढ़ी, भीकमपुरा, चौधरीपुरा मोड़ सहित दर्जनों गांव में स्वागत किया गया. दौरे के दौरान सैकड़ों समर्थक और कांग्रेसी वाहनों में सवार होकर काफिले के रूप में साथ रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BXnzlY

No comments:
Post a Comment