राजधानी जयपुर में इन दिनों राजस्थान थियेटर और फोक फेस्टिवल चल रहा है. 3 जनवरी से शुरू हुआ यह फेस्टिवल 09 जनवरी तक चलेगा. यह फेस्टिवल का पांचवां संस्करण है, इसके तहत मंगलवार को नाटक का मंचन और स्टोरी टेलिंग के कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम में रंगमंच के वरिष्ठ निर्देशकों के अलावा युवाओं को भी स्थान दिया गया है. मंगलवार को युवा निर्देशक चिन्मय के नाटक 'झोल' का मंचन हुआ. इसके साथ ही राजेन्द्र पायल निर्देशित स्टोरी टेलिंग का भी प्रजेंटेशन हुआ, जिसका शीर्षक जयपुर कथा था. पूरा कार्यक्रम राजस्थान को समर्पित है. ( रिपोर्ट- भंवर पुष्पेंद्र)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FfzvUo

No comments:
Post a Comment