करौली जिले के हिण्डौन सिटी में लोगोंं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों की ओर से दो अलग-अलग रैलियां निकाली गईं. एक रैली को नगर परिषद सभापति अरविन्द जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दूसरी रैली को नगर परिषद आयुक्त प्रेमराज मीना ने हरी झंडी दिखाई. हिण्डौन के अभय विद्या मंदिर स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के समापन अवसर पर स्कूल के बच्चों ने हिण्डौन नगर परिषद से एसडीएम कोर्ट तक रैली निकालकर लोगोंं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. आने वाले दिनों में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में हिण्डौन को उच्च पायदान में शामिल कराने लिए नगर परिषद हिण्डौन के सौजन्य से स्कूली बच्चों की ओर से रैली निकाली गई. हिण्डौन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल से एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई रैली को नगर परिषद आयुक्त प्रेमराज मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SCXtfg

No comments:
Post a Comment