प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह नगर जोधपुर पहुंचे हरीश चौधरी ने कहा राजस्व के लंबित प्रकरणों का निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. जोधपुर पहुंचने पर हरीश चौधरी का जोरदार स्वागत हुआ. जोधपुर के पोलो इलाके में स्थित उनके निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया. कई सरकारी कर्मचारी संगठनों ने भी हरीश चौधरी का स्वागत कर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा. हरीश चौधरी जोधपुर से बाड़मेर रवाना हुए. रास्ते में पचपदरा, बायतु और अंत में बाड़मेर में उनका जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ. जोधपुर में पत्रकारों से बात करते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि जनता के कामों को पहले करना उनका प्रथम ध्येय रहेगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Tp5O6g

No comments:
Post a Comment