नागौर जिले के खींवसर क्षेत्र के बूढ़ी-बसवाणी गांव की सरहद में गुब्बारा लगा यंत्र खेत में गिरने से सनसनी फैल गई. खेत में काम करने वाले लोगों ने यंत्र गिरने की सूचना खेत मालिक रुपाराम बसवाणा को दी. मौके पर पहुंचे खेत मालिक बसवाणा ने यंत्र को देखकर तत्काल खींवसर पुलिस को सूचित किया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. लोगों को लगा कि यह कोई जासूसी यंत्र है. इस दौरान खींवसर थानाधिकारी हरलाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए और गुब्बारा लगे यंत्र को कब्जे में ले लिया. पुलिस की पड़ताल में यंत्र पर सीरियल नंबर लगे मिले. इसके बाद यंत्र मौसम विभाग का होने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग के अधिकारियों से पुलिस ने संपर्क किया. मौसम विभाग की जयपुर ऑफिस के अधिकारियों से बात करने और यंत्र पर लगे सीरियल नंबर बताने पर इसकी पुष्टि हो गई कि यह मौसम विभाग का यंत्र है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2EYIpEN

No comments:
Post a Comment