जिला कलेक्टर आरुषि ने बिलौठी गांव में लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 12 January 2019

जिला कलेक्टर आरुषि ने बिलौठी गांव में लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भरतपुर की जिला कलेक्टर आरुषि मलिक ने सेवर पंचायत समिति में अधिकारियों की बैठक ली, साथ ही बिलौठी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. उन्होंने वैर और भुसावर क्षेत्र का भी दौरा किया और आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए. कलेक्टर आरुषि मलिक को ग्रामीणों ने आवारा गोवंश की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि गोवंश उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं. ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की समस्या बताते हुए सड़क, बिजली, पानी की समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने अतिक्रमण की समस्या भी कलेक्टर को बताई , जिस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ के अलावा एसडीएम पुष्कर मित्तल , रसद अधिकारी बीना महावर, सीएमएचओ गोपालराम शर्मा ,सरपंच बहादुर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VMXKyg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages