दौसा जिले के बांदीकुई और दौसा शहर में बुधवार को कॉपीराइट एक्ट के तहत कई दुकानों पर छापेमारी हुई. स्पीड नेटवर्क चंडीगढ़ की टीम दौसा पहुंची और दौसा पुलिस के सहयोग से बांदीकुई व दौसा शहर की दुकानों पर छापे मारे. इस छापेमारी में नामचीन ब्रांड के नाम लिखे नकली सिलाई मशीन इमरजेंसी लाइट्स जब्त किए गए. आरोपी दुकानदार कंपनी का नाम फर्जी तरीके से प्रोडक्ट्स पर लिखकर बेचने का धंधा कर रहे थे. दौसा शहर में तुलसी इलेक्ट्रॉनिक्स और अनिल इलेक्ट्रॉनिक्स पर छापेमारी की कार्रवाई हुई जबकि बांदीकुई में पूजा जनरल स्टोर पर कार्रवाई की गई. टीम ने तीनों दुकानों से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. (रिपोर्ट- आशीष)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FX1dEM

No comments:
Post a Comment