चूरू कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पीएसीएल कंपनी के निवेशकों का अनिश्चितकालीन धरना 8 वें दिन भी जारी रहा. धरनास्थल पर गुरुवार को निवेशकों ने सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया और नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया. निवेशकों की मांग है कि उनके द्वारा कम्पनी में जमा करवाई गई राशि ब्याज समेत दिलाई जाए. निवेशकों का कहना है कि चूरू जिले से करीब 300 करोड़ से अधिक रुपए लटके हुए है. 2 फरवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने लाखों निवेशकों के करोड़ों रुपए की राशि ब्याज समेत देने के लिए आरएम लोढ़ा कमेटी को नियुक्त किया था लेकिन आज तक किसी भी निवेशक को एक रुपया भी नहीं मिला है. उन्होने कहा कि आगामी 7 जनवरी से आन्दोलन को ओर उग्र किया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2CPKzoZ

No comments:
Post a Comment