करौली जिले के टोडाभीम के माचड़ी जीएसएस में ओवरलोड और लाइन में फाल्ट आने के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया. ट्रांसफार्मर जलने के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 11 से 12 बजे के करीब टोडाभीम के माचड़ी जीएसएस पर ट्रांसफार्मर में अचानक चिंगारी निकलने के साथ आग पकड़ ली. जिससे ट्रांसफार्मर जलने लगा. ट्रांसफार्मर में आग को देखकर विद्युत कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए एवं लाइनों को काट कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रांसफॉर्मर में तेल होने के कारण आग नहीं बुझ पाई और पूरी तरह जलने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2R4hU88

No comments:
Post a Comment