अवैध बजरी दोहन करने वालों पर कार्रवाई के लिए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ.रामेश्वर सिंह के सख्त आदेश के बाद जहाजपुर थाना पुलिस ने रात अभियान चलाया. जिसमें अवैध बजरी भर रहे 16 ट्रकों और ट्रेलरों को जब्त किया गया. पुलिस ने बजरी दोहन के आरोप में 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस अब ट्रक मालिकों के भी खिलाफ कार्रवाई करेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बजरी दोहन करने वालों में हड़कंप मच गया है. एसपी सिंह के निर्देश पर जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक लाखन सिंह मीणा ने जहाजपुर थाना और हनुमान नगर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया. जिसने रात भर बजरी भरने वाले ठिकानों पर दबिश दी और नाकेबंदी की, जिसके कारण गांगीथला क्षेत्र में 16 ट्रक पकड़े गए, जिनमें से 7 ट्रक बजरी से लदे थे बाकी 9 ट्रक खाली थे. पुलिस की इस कार्रवाई से बजरी माफिया भूमिगत हो गए हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Anfuam

No comments:
Post a Comment