चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थो की धरपकड़ के अंतर्गत ओछड़ी टोल नाके के समीप नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुखबिर से मिली की सूचना के आधार पर प्रशिक्षु आरपीएस मुकुल शर्मा के नेतृत्व में ओछड़ी टोल नाके के समीप नाकेबंदी की. इस दौरान नीमच की ओर से आती एक पिकअप को रुकवाकर उसकी तलाशी ली, जिसमें अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया. साथ ही वाहन में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. बरामद माल का वजन करने पर कुल 36 कट्टो में 14.50 क्विंटल पीसा हुआ डोडा चूरा पाया गया. आरोपियों से पूछताछ में पिकअप से जब्त माल मंदसौर से अजमेर ले जाने का पता चला. फिलहाल दोनों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2COU9s0

No comments:
Post a Comment