बैंककर्मियों के साथ अब साधारण बीमाकर्मी भी आंदोलन की राह पर उतार आए हैं. जयपुर में बुधवार को साधारण बीमा संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से नेशनल इंश्योरेंस कार्यालय के बाहर धरना दिया गया और प्रदर्शन भी किया गया. संघर्ष समिति ने सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं. इनमें सार्वजनिक क्षेत्र की सभी साधारण बीमा कंपनियों को मिलाकर एक कॉर्पोरेशन बनाने, साधारण बीमा कर्मचारियों के लिए एक और पेंशन विकल्प खोलने, वेतनवृद्धि के लिए वार्ता, कर्मचारियों की नई भर्ती की मांग शामिल है. इन मांगों के साथ बीमाकर्मी निजीकरण का भी विरोध कर रहे हैं. बीमाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि इनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 8 और 9 जनवरी को श्रम संगठनों की ओर से घोषित हड़ताल में ये भी शामिल होंगे. (रिपोर्ट- बीके शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UW8UjH

No comments:
Post a Comment