जयपुर के मानरोवर के स्वर्ण पथ पर शुक्रवार को निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान का पीछे का हिस्सा गिर गया. अचानक मकान का हिस्सा गिरने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. मकान का हिस्सा गिरने से हुई आवाज और शोरगुल सुनकर आसपास के लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. गनीमत यह रही कि मकान के अंदर और नीचे कोई भी व्यक्ति दबा नहीं. कोई भी जनहानि नहीं हुई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ECGaa4

No comments:
Post a Comment