राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे शनिवार को जयपुर पहुंचे. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जयपुर एयरपोर्ट पर ही उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर पांडे ने न्यूज 18 से खास बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में जनता की ओर से दिया गया जनादेश खुशी की बात हैं. उन्होंने कहा कि सीएम के शपथ ग्रहण के बाद जल्द ही मंत्रीमंडल का भी गठन किया जाएगा. मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले चेहरों के चयन के दौरान परफॉर्मेन्स का विशेष ध्यान रखा जाएगा. अविनाश पांडे ने कहा कि राज्य की जनता ने 2019 के लिए भी सन्देश दिया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SSbkhI

No comments:
Post a Comment