राजस्थान के कोटा जिले में महावीरनगर थाना इलाके में आपसी कहासुनी को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक रोहित संतोषी नगर का निवासी था जो कि देर रात अपने दोस्तों के साथ खाना खाकर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान सन्तोषी नगर नाले के पास दो युवकों ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केषवपुरा निवासी महेश व डालेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ ही हत्या का प्रयास और मारपीट जैसे कई गंभीर मामले पहले ही दर्ज हैं, मृतक के शव का पोस्टमार्स्टम कर परिजनो को सुपर्द कर दिया गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CiRZkf

No comments:
Post a Comment