हिण्डौन नगर परिषद ने बुधवार को सुबह होते ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए नई मंडी से मोहन नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर हो रखे अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा. इस रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कच्चे पक्के निर्माण कर सरकारी जमीन व आम रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा था. कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों व मॉल के आगे सीढ़ियां और चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर रखा था, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती थी और आए दिन जाम लग जाता था. नगर परिषद का दस्ता बुधवार की सुबह करीब 6 बजे दो जेसीबी मशीन ट्रैक्टर व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा और कच्चे-पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया. (रिपोर्ट- धर्मेंद्र)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PPFss7

No comments:
Post a Comment