VIDEO: बिजली इंजीनियर के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को दिया ज्ञापन - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 December 2018

VIDEO: बिजली इंजीनियर के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को दिया ज्ञापन

अलवर के बहरोड़ में बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता जय प्रकाश पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए. इस मामले को लेकर पांच दिन हो गए लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. इसको लकर राजस्थान विद्युत कर्मचारी एवं अभियंता सयुक्त संघर्ष समिति की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई. बिजली निगम के अधिकारी बीएस मीणा ने बताया कि बहरोड़ में जीएसएस में घुसकर बिजली कर्मचारी पर कुछ बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इस घटना की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई. लेकिन पुलिस ने चार पांच दिनों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की. आरोपी खुले आम घूम रहे हैं. इससे बिजली कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है. दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक ने बिजली कर्मचारियों को बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Lw860J

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages