राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय शातिर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए 2 बाल अपचारियों को भी पकड़ा. आरोपियों ने पूछताछ में राजस्थान ओर गुजरात में 50 के करीब ठगी की वारदातों को कबूला है. बता दें कि ये गिरोह बैंक से पैसे निकालकर ले जाने वाले लोगों को शिकार बनाते थे. पुलिस के मुताबिक शाम को बैंक से रुपए निकालकर एक महिला घर वापस लौट रही थी, तभी आरोपियों ने महिला की थैली काटकर 15 हजार रुपए निकाल लिए , जिसके बाद महिला की सूचना पर पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Brxdx3

No comments:
Post a Comment