राजस्थान के पुष्कर में नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ दर्जन से अधिक कच्चे व पक्के आशियाने ध्वस्त कर दिए. अतिक्रमण हटाते समय कुछ लोगों का विरोध देखने को मिला, लेकिन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विकास कुमावत ने सभी दरकिनार करते हुए अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया. अतिक्रमियों के बढ़ते तीखे तेवर को देखते हुए मौके पर पुलिस बुलाई गई, पुलिस के पहुंचने के बाद अतिक्रमियों का गुस्सा ठंडा पड़ा. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान तीर्थ नगरी पुष्कर में हुएअवैध अतिक्रमणों को कार्रवाई करते हुए नगर पालिका की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GA9gJF

No comments:
Post a Comment