VIDEO : जोधपुर में भी बैंक के अफसरों ने किया विरोध प्रदर्शन - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 December 2018

VIDEO : जोधपुर में भी बैंक के अफसरों ने किया विरोध प्रदर्शन

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर संघ की ओर से शुक्रवार को देश भर में हड़ताल की जा रही है. लिहाजा जोधपुर में भी बैंक के अधिकारियों ने केंद्र सरकार से अपनी मांगे पूरी कराने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. शहर के जालौरी गेट स्थित एसबीआई बैंक के बाहर बैंक के सैकड़ों अफसरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया. ऑल इंडिया बैंक अफसर संघ के जोधपुर संयोजक आरपी शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार से संगठन ने मांग पत्र सौंपकर मांगे पूरी करने का आग्रह किया है. मांगें पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को विरोध प्र्दशन हो रहा है. उन्होंने बताया कि बैंक अफसर का 5 डे वीक घोषित करने व पेंशन में संसोधन के साथ वेतन बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से की जा रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन वे सभी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे. (रिपोर्ट - ललित)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2EHY6Qq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages