राजस्थान के सवाई माधोपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि चोर अब भगवान के मंदिर में भी सेंध लगाने से नहीं चूक रहे, दरअसल मामला जिला मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड हनुमान नगर चौराहा स्थित बड के बालाजी मंदिर का है, जहां चोरों ने रात को मंदिर के ताले तोड़कर चांदी के छत्र, सिंघासन और भगवान के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. मंदिर में हुई चोरी का पता उस वक्त लगा जब मंदिर का पुजारी सुबह भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचा, मंदिर में हुई चोरी को देखकर पुजारी के होश उड़ गये, पुजारी के अनुसार चोरों ने तीन बड़े चांदी के छत्र तीन छोटे चांदी के छत्र, सिंघासन और भगवान के आभूषणों पर हाथ साफ किया है जिनकी कीमत करीब एक से सवा लाख रुपए की है, फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौक का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CiRMgX

No comments:
Post a Comment