राजस्थान के सिरोही में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बारीघाटी हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान दूध के टैंकर से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 600 कार्टन जब्त किए हैं. जब्त की गई शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है. जिला आबकारी अधिकारी मोहन राम पूनिया ने बताया कि हरियाणा से शराब से भरा टैंकर सिरोही के रास्ते गुजरात जाने की खबर मुखबिर से मिली थी, जिसे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह शराब जब्त की है. पुलिस ने टैंकर से बाड़मेर निवासी आरोपी लक्ष्मण राम को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है. (सिरोही से शरद की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GIeEuu

No comments:
Post a Comment