राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू मेें पिछले पांच दिनों से तापमान जमाव बिंदु से नीचे है. माउंट आबू में बर्फ जमने का सिलसिला जारी है. मैदानी इलाकों, नक्की झील में रखी बोट, जलाशयों के किनारे पानी की परतें जमी नजर आती है. हिमालय में बर्फबारी के चलते ठंड का असर बहुत अधिक महसूस हो रहा है. सुबह शाम होते ही सर्द हवाओं से जन जीवन ठहर सा जाता है. सिरोही जिले के मैदानी इलाके भी सर्दी के सितम झेल रहे है. तापमापी का पारा लगातार गिरता जा रहा है माउंट आबू में न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. बुधवार को भी पारा जमाव बिंदु से -1.4 डिग्री नीचे है. (रिपोर्ट- शरद)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UXj7g0

No comments:
Post a Comment