हनुमानगढ़ जंक्शन में संगरिया रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर गोली चलाकर तीन नकाबपोश लुटेरे द्वारा लूट का मामला सामने आया है, जहां तीन अज्ञात लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया. पेट्रोल पंप संचालक के अनुसार पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने लगभग 10 हजार की लूट की है, मौके पर पहुंची पुलिस ने पंप के साथ लगते शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस टीम ने जंक्शन से जाने वाले विभिन्न मार्गों पर वाहनों को सर्च कर जांच भी शुरू कर दी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GApQtb

No comments:
Post a Comment