केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे जहां रेलवे स्टेशन और सर्किट हाउस में भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया. सर्किट हाउस में न्यूज़ 18 राजस्थान से विशेष बातचीत में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में इन दिनों दो समानांतर सरकारें चल रही हैं. एक सरकार को अशोक गहलोत तो दूसरी सरकार को सचिन पायलट चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरतपुर में मिली पराजय के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर समीक्षा की जाएगी. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति भी इस बैठक में तय की जाएगी. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राजावत, महामंत्री गिरधारी लाल गुप्ता, भगवान दास शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गोयल , अरविंद पाल सिंह, मुकेश सिंघल आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Rgz8P8

No comments:
Post a Comment