महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर आयोजित हुई मैराथन - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 December 2018

महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर आयोजित हुई मैराथन

भरतपुर के संस्थापक महाराजा सूरजमल का भरतपुर में विभिन्न संगठनों की ओर से मंगलवार को 255 वां बलिदान दिवस मनाया गया. सूरज सेना की ओर से लोहागढ़ स्टेडियम से दौड़ का आयोजन किया गया. लोहागढ़ स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन में धावकों ने दौड़ लगाकर महाराजा सूरजमल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. महरानी किशोरी महल पर समापन पर अव्वल आने वाले धावकों को पुरस्कृत किया गया. इसके साथ ही फूलवाड़ी में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और किला स्थित महराजा सूरजमल की आदमकद प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया. ट्रैफिक चौराहे पर महाराजा सूरजमल को पुष्पांजलि अर्पित कर बाइक रैली निकाली गई और संगोष्ठी का आयोजन कर सूरजमल को नमन किया गया. (रिपोर्ट- शिवकुमार वशिष्ठ)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BLfYH4

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages