देशभर में 25 दिसंबर क्रिसमस डे के रूप में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. राजधानी जयपुर में चर्चों में क्रिसमस को लेकर विशेष सजावट की गई है. गिरिजाघरों को जगह- जगह रंग बिरंगी लाइटों के साथ फर्रिया, क्रिसमस ट्री से सजाया गया है. चर्चों में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिनमें ईसाई धर्म के लोगों के साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी प्रभु यीशू को याद किया. चांदपोल स्थित सेंट एंड्र्यू चर्च में विशेष प्रार्थना के साथ यीशु के जन्मदिन का केक काटा गया. सांता ने बच्चों को कई गिफ्ट दिए. (रिपोर्ट- सतवीर सिंह)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2QNTDTC

No comments:
Post a Comment