दौसा में क्रिसमस को लेकर सोमवार की रात गिरजाघरों में विशेष आयोजन हुए. मंगलवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मना. गिरजाघरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. दौसा के भी सेंट मैरी कॉन्वेंट स्थित चर्च में बीती रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया गया. चर्च को भव्य तरीके से सजाया गया है. इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई. इस दौरान ईसाई धर्मावलंबियों ने आतिशबाजी भी की और एक दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी. इस दौरान केक का भी वितरण किया गया. (रिपोर्ट- आशीष)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BF24GH

No comments:
Post a Comment