नार्थ वेस्टर्न रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन ने गुरुवार को अजमेर के लोको कारखाने के सामने ब्लैक डे मनाते हुए रेल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की . अपनी 35 सूत्री मांगों को लेकर फेडरेशन कई सालों से संघर्षरत है लेकिन फिलहाल विभाग की ओर से उनकी मांगो को लेकर किसी प्रकार से समाधान नहीं किया गया . फेडरेशन के नाराज पदाधिकारियों ने कहा कि या तो विभाग जल्द उनकी मांगो को गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान करे अन्यथा उन लोगों को अपने आंदोलन को उग्र करने पर मजबूर होना पड़ेगा . (रिपोर्ट- दीपक दाधीच)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RlYqex

No comments:
Post a Comment