अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के शिक्षक कालोनी में पिछले एक महीने से पेयजल की सप्लाई बंद है. कई बार जलदाय विभाग और एसडीएम से इसकीं शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का कोई हल नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया. उस दौरान एक पुलिसकर्मी पाइप लाइन जोड़ने का काम कर रहे एक युवक को थप्पड़ मारते दिखा, जबकि थाना अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी समझा बुझाकर रास्ता खुलवा रहे थे. पुलिसकर्मी की दबंगई से लोगों ने नाराजगी फैल गई. लेकिन थानाधिकारी ने मामला सम्भाल लिया अन्यथा माहौल खराब हो सकता था. (रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रसाद शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SPyjd8

No comments:
Post a Comment