अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के होली का टीबा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को रविवार की रात बदमाशों ने गैस कटर से काटकर लूटने का प्रयास किया. हालांकि बदमाश एटीएम को लूटने में नाकाम रहे. एटीएम में करीब 15 लाख रुपए का कैश मौजूद था. बदमाश एटीएम के कैश बॉक्स को काट नहीं पाए. मंगलवार की सुबह बैंक के एटीएम में एक ग्राहक पैसे निकालने गया तो उसको एटीएम टूटा हुआ मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. सुबह तिजारा थानाधिकारी अनिल शर्मा मौके पर पहुँचे ओर बैंक के अधिकारियों को मौके पर बुलाया. पुलिस ने एटीएम के बाद बोर में बंद एक गैस सिलेंडर ओर कटर भी बरमाद किया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. (रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रसाद शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QG0v5B

No comments:
Post a Comment