टोंक जिले के मालपुरा-केकड़ी रोड पर इंदौली मोड़ के नजदीक गुरुवार को सवेरे एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वहां हड़कंप मच गया. ट्रक से सिलेंडरों के निकल सड़क पर फैल जाने से वहां दोनों ओर जाम के हालात पैदा हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही लांबा हरिसिंह थाना पुलिस मौके पर पहुंची व एहतियातन वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला गया. इस दुर्घटना में घायल ट्रक चालक को मालपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार एचपी गैस के सिलेंडरों से भरा यह ट्रक मालपुरा आ रहा था.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GANyVW

No comments:
Post a Comment