राजस्थान में सत्ता बदलने के बाद भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में सियासी ड्रामा प्रांरभ हो गया है. शाहपुरा से इस बार भी भाजपा के विधायक कैलाश मेघवाल निर्वाचित हुए हैं. गुरुवार को मेघवाल को पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में भाग लेकर पंचायत समिति के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करना था. इससे पूर्व विगत मध्य रात्रि में चले ड्रामे में जिला परिषद के सीओ गजेंद्र सिंह ने शाहपुरा पहुंच कर इस पर रोक लगा दी. उनके अनुसार सीएमओ से निर्देश मिले हैं कि अभी उद्घाटन नहीं हो सकेगा. सुबह नवनिर्मित भवन के बाहर लगी उद्घाटन पट्टिका को भी उखाड़ दिया गया और भवन पर ताले लगा दिए गए. मेघवाल ने गुरुवार को 42 लाख की लागत के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करके व फीता काट कर उद्घाटन किया. मामले का पटाक्षेप सीएमओ के हस्तक्षेप से हुआ. उद्घाटन के मौके पर मेघवाल के साथ भाजपा नेता व सचेतक कालूलाल गुर्जर, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, प्रधान गोपाल गुर्जर, उप प्रधान बजरंगसिंह राणावत सहित जिले के भाजपा नेता व कार्यकर्ता मोजूद रहे. (रिपोर्ट- प्रमोद तिवारी)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Gz0dsG

No comments:
Post a Comment