सीकर जिले मे सर्दी का सितम जारी है. मंगलवार को लगातार पांचवें दिन पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया. सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार को सुबह इस मौसम का सबसे कम तापमान -3.5 डिग्री दर्ज किया गया. तापमान के माइनस में चले जाने से खेतो में फसलो को दिया गया पानी बर्फ मे बदल गया. यहां जोजोबा फार्म में फसलों पर दिया गया पानी मंगलवार को बर्फ में बदल गया. सर्दी ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. तेज ठंड के कारण दिन मे भी लोग अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं. (रिपोर्ट- अशोक शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Brxcct

No comments:
Post a Comment