पाली जिले के खैरवा कस्बे के पास लाम्बिया गांव में एक बाड़े में आग लग गई. इस आगजनी में बाड़े में बंधी 27 बकरी और 1 गाय जलकर मर गई. मवेशियों को बचाने के चक्कर में पशुपालक भी गंभीर रूप से झुलस गया है. पशुपालक को बांगड मेडिकल हाॅस्पिटल में रेफर किया गया है. लाम्बिया गांव के खारी बेरा ढाणी में बुद्धाराम चौकीदार के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई. इस आग में उसके बाड़े में बंधे मवेशी व गाय जिंदा जल गई. बुद्धाराम व उसके पुत्र पिताराम ने मवेशियों को बचाने की कोशिश की. लेकिन, आग विकराल होने से कुछ नहीं कर पाए. इस आगजनी में बुद्धाराम गंभीर रूप से झुलस गया. उसे बांगड मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि खीमाराम चैधरी, उप जिला प्रमुख नवलकिशोर, चैनसिंह रावलवास सहित कई लोग मौके पर पहुंचे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2EXAVlF

No comments:
Post a Comment