उदयपुर के नाई गांव में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान एक परिवार के व्यक्ति ने दूसरे परिवार की महिला और उसकी पुत्री पर धारधार हथियार से हमला कर दिया. घटना में 16 वर्षीय बच्ची का हाथ कट गया, जबकि महिला के हाथ में भी गंभीर चोट आई है. हमले का यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. गंभीर घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है. दरअसल,स नाई गांव के टील सिंह और दलपत सिंह के बीच लंबे समये जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद के चलते दलपत सिंह की पत्नी और टील सिंह आपस में भिड़ गए. इस दौरान टील सिंह ने दलपत सिंह की पत्नी पर हमला कर दिया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी टील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PvXgfM

No comments:
Post a Comment