राजस्थान में अलवर जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का आधा जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही शाहजहांपुर पुलिस सहित नीमराणा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया. घटना सकतपुरा बावद गांव के माणका सड़क मार्ग के पास की है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या कर पहचान छुपाने के लिए शव को जलाया गया है. पुलिस मृत युवती की पहचान करने में जुटी हुई है. पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया दिया है. थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि कपास के खेत में एक आधा जला हुआ युवती का शव पड़ा है. इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया. अलवर से एफएसएल की टीम को मोके पर बुलाकर कर सबूत जुटाए गए हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2D5vnnX

No comments:
Post a Comment