राजस्थान के चूरू के रतनगढ़ में रविवार रात एक कलियुगी पुत्र ने अपने पिता के साथ मारपीट की और उनके आशियाने को जला दिया. इस घटना में उसकी पत्नी, चाचा व रिश्ते में भाई ने भी अपना सहयोग प्रदान किया.बताया जा रहा है कि 60 साल के मूलाराम जाट अपने परिवार के साथ चांपासी गांव में रहते हैं.रविवार रात को आपसी विवाद में पुत्र ने पहले अपने पिता को पीटा, उसके बाद घर में आग लगा दी. आग के कारण घर में रखा घरेलू सामान व पशु चारा जलकर नष्ट हो गया.घर के सभी लोगों ने मिलकर मूलाराम जाट के साथ मारपीट की.आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. दमकल बुलाने की बात पर मूलाराम जाट ने कहा कि उसका तो सब कुछ जल गया, अब आग बुझाने का क्या फायदा.फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Al1oFH

No comments:
Post a Comment