राजस्थान में डूंगरपुर शहर के रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक महिला और उसके 6 साल के बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के नलवा गांव का रहने वाला गना उसकी पत्नी मंजू अपने बेटे अश्विन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. रेलवे स्टेशन के पास बाइक की टक्कर एक कार से हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मंजू और अश्विन का इलाज चल रहा है. दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2AZFtFF

No comments:
Post a Comment