राजस्थान के नागौर में एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. यह घटना नागौर रेलवे स्टेशन पर हुई है. घटना के बाद जीआरपी व आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई. इस दौरान युवक के पास मिले मोबाइल और पर्स से उसकी पहचान जिले के ही बैराथल (जगरामपुरा) गांव निवासी खुमा राम के रूप में हुई है. युवक की उम्र 26 साल बताई जा रही है. घटना की सूचना पर मृतक का परिवार भी मौके पर पहुंचा. जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RzBAMP

No comments:
Post a Comment