अजमेर के महिला अस्पताल में प्रसूता ने रेजिडेंट डॉक्टर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. इसके बाद यहा जम कर बवाल हुआ था. उपजे विवाद के बाद रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया जो दूसरे दिन भी जारी है. मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि छेड़छाड़ का मामला बिलकुल गलत है और जिस तरह मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है उससे सभी डॉक्टर्स में नाराजगी है. जब तक दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी. वहीं दूसरे दिन की हड़ताल के बाद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ( दीपक दधीचि की रिपोर्ट )from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OLUrCw

No comments:
Post a Comment