राजस्थान में सुजानगढ़ के गांधी चौक पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई. सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में लग गए. संकरी गली में आग लगने के कारण दमकल व टैंकर्स को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना में दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने की वजह सॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है. इस दौरान घटना स्थल पर लगे भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ीं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OtgqhD

No comments:
Post a Comment