पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई के पुत्र महेंद्र सिंह विश्नोई को कांग्रेस ने लूणी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है. इसके बाद महेंद्र विश्नोई के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया. युवा बड़ी संख्या में महेंद्र सिंह विश्नोई को बधाई देने पहुंचे. महेंद्र ने इन मौके पर पार्टी का आभार जताते हुए यह सीट जीतने का वादा किया. उनसे उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी के जोगाराम पटेल से टक्कर की बात करने पर उन्होंने कहा कि यह टक्कर पहले भी हो चुकी है और हमारे परिवार के सदस्यों ने उनको हराया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PZnaIJ

No comments:
Post a Comment