राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43 किलो डोडा-पोस्त का चूरा जब्त किया. दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. एसएचओ संदीप बिश्नोई ने बताया कि शनिवार रात को छत्तरगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी को रोका गया. गाड़ी में रखे प्लास्टिक थैलों की तलाशी के दौरान उसमें 43 किलो डोडा-पोस्त का चूरा भरा मिला. इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त लिया. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2FCwEG5

No comments:
Post a Comment