राजस्थान में भरतपुर के नदबई क्षेत्र के लालपुर गांव में बच्चों के खेल में हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. जिसके बाद दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं. इस दौरान दोनों पक्षों से करीब 14 लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को नदबई सीएचसी में भर्ती कराया. 2 लोगों की स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार खेलते समय बच्चों में हुए झगड़े के बाद दो परिवार आमने-सामने आ गए जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं. इसमें एक पक्ष के रामहंस, विजय, पवन सिंह, सोहन सिंह, हेमराज, पिस्ता देवी व लक्ष्मी देवी जबकि दूसरे पक्ष के गोविंद सिंह, सोबरन सिंह, मुरारी, अजय सिंह, रामवीर सिंह व मीरा देवी घायल हो गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PbIj2V

No comments:
Post a Comment