मुस्लिम समुदाय की ओर से पैगम्बर साहब हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस पर डूंगरपुर जिले में ईद मिलादुन्नबी पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से शहर में बैंड-बाजों के साथ जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया. शहर काजी अतहर जमाली के सानिध्य में जुलूस घाटी मदीना मस्जिद से रवाना हुआ. जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए. जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों हाजीपुरा, फोज का बडला, माणक चौक, सौनिया चौक, पुराना अस्पताल होते हुए पुन: घाटी स्थित मदीना मस्जिद पहुंचा, जहां शहर काजी अतहर जमाली ने तकरीर पेश की. लोगों ने एक- दूसरे को गले मिलकर पैगम्बर साहब के जन्मदिन की बधाई दी. जुलुस को देखते हुए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TtRJ8F

No comments:
Post a Comment